BREAKING

गौमांस ले जाने के आरोप में दो युवकों की जमकर पिटाई,1 की मौत | #NayaSaveraNetwork




नया सवेरा नेटवर्क

नासिक। गोमांस ले जाने के आरोप में दो युवकों की बेहरमी से पिटाई की गई. पिटाई से घायल दोनों युवकों में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज अस्पताल में चल रहा है. उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. साथ ही उनकी पहचान में जुट गई है.

 रिपोर्ट के मुताबिक, नासिक जिले के रहने वाले नासिर शेख और अफान शेख बीते 24 जून को अपनी कार से मुंबई जा रहे थे. जब ये लोग सिन्नर घोटी राजमार्ग पर पहुंचे तो वहां कुछ लोगों ने इनकी कार को रोक लिया और कहा कि अपनी गाड़ी चेक कराओ. गाड़ी में गोमांस रखकर ले जा रहे हो.


  • घटनास्थल पर अधमरा छोड़कर भाग गए आरोपी


नासिर शेख और अफान शेख ने जब गाड़ी चेक कराने से इनकार कर दिया तो इन लोगों लाठी-डंडे से दोनों पर हमला कर दिया. इस दौरान दोनों की बेरहमी से पिटाई की गई. पिटाई से नासिर और अफान गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को अधमरा छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए. कुछ देर बाद रास्ते से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने जब नासिर और अफान को खून से लथपथ पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी.


  • 15 लोगों ने दोनों को लाठी-डंटे से पीटा


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में नासिर शेख और अफान शेख को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों की पहचान की जा रही है. बताया जा है कि 15 लोगों ने नासिर शेख और अफान शेख पर हमला किया था.


  • 3 महीने पहले बिहार में हुई थी इसी तरह की घटना


दोनों की काफी बेरहमी से पिटाई की गई है. शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान हैं. बता दें कि अभी मार्च महीने में भी इसी तरह की एक घटना बिहार में घटी थी. बिहार के सारण जिले में एक 56 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर इस संदेह पर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी कि वह गोमांस ले जा रहा था. मृतक की पहचान नसीम कुरेशी के रूप में हुई थी. नसीम की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें एक सरपंच सुशील सिंह और ग्रामीण रवि साह और उज्ज्वल शर्मा था.


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*वैभव एडवरटाइजिंग हब |  पता— कालीकुत्ती रोड (मैहर देवी मार्ग),  ओलंदगंज जौनपुर |  सम्पर्क करें Mo. 9151640745, 9236196989 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें