वाराणसी: वैष्णवजन की पधरई में पधारे महाराज कल्याण राय | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। श्री श्याम दरबारी मंडल एवं श्री अग्रसेन युवा मंच के संयुक्त तत्वाधान में पधरई का हुआ आयोजन। वैष्णवजन की पधरई में चौखम्भा स्थित बेटी जी मंदिर के महराज श्री 108 कल्याण राय जी एवं कुमार सुरेश राय की गरिमामयी उपस्थिति हुई। पधरई लखराव रोड स्थित जैन हाउस में सायं 6.00 बजे आयोजित हुआ। पधरई में महाराज जी समक्ष भजन प्रवाहकों ने भजनों की प्रस्तुति कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
लड्डु गोपाल जी की जलविहार झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही एवं राधाकृष्ण के झूलन श्रृंगार ने सभी का मन मोह लिया। कीर्तन पश्चात आश्रीवचन के दौरान महराज कल्याण राय ने कहा जिस प्रकार कुम्हार मिट्टी के कच्चे स्वरूप में ही आकार देता है उसी प्रकार बच्चों को भी उनके कच्ची उम्र में सही मार्गदर्शन कर सही आकार देना चाहिए।
इसी पश्चात कुमार सुरेश ने मार्गदर्शन करते हुए कहा जिस प्रकार बच्चों को विद्यालय भेजा जाता है उसी प्रकार बच्चों को रोजना मन्दिरों में भेजा जाना अनिवार्य करना चाहिए। इस कार्यक्रम में संयोजक सौरभ अग्रवाल, शुभम अग्रवाल संरक्षक संतोष अग्रवाल सागर अग्रवाल, श्याम दरबारी मण्डल से मंत्री श्याम अग्रवाल, गौरव भरतीया एवं अन्य कई की उपस्थिति हुई।
.jpg)
.jpg)
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)

,%20%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20Mo.%209151640745,%209236196989%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)