BREAKING

छत्रपति शाहू महाराज! | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

छत्रपति शाहू महाराज!

(शत-शत नमन)

दीन-दुखियों का शाहू महाराज आधार थे,

आधुनिक महाराष्ट्र के शिल्पकार थे।

तब समाज में फैली थी बड़ी विषमता,

सही रूप से अछूतों के तारणहार थे।


दलितों और शोषितों को दिए अधिकार,

उन सबकी रक्षा-कवच की दीवार थे।

हरेक की पढ़ाई का किये थे बन्दोबस्त,

जो तोड़ते कानून उनके लिए खार थे।


अशिक्षित समाज के दीये में डाले तेल,

वो तत्कालीन चमन के गुल-बहार थे।

लोकप्रिय मराठा राजा तो थे ही वो,

अस्पृश्य समाज के दर्द का उपचार थे।


सरकारी नौकरी दिए थे दलितों को भी,

वो समाज के अति पिछड़ों के पहरेदार थे। 

करते हैं शत-शत नमन शाहू महाराज को, 

आज के लोकतंत्र का मानों आधार थे।

लेख​क- रामकेश एम. यादव, मुंबई

(रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक )




*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन




*Admission Open: UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US:. 9415234208, 9648531617, 9839155647 | NayaSaveraNetwork*
Advt.




नया सबेरा का चैनल JOIN करें