जौनपुर: सर्वांगीण विकास के किये कांग्रेस की ज़रूरत: इश्तियाक | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। कांग्रेस प्रत्याशी दरक्षा खातून के समर्थन में इश्तियाक अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहर के दर्जनों मोहल्ले का दौरा किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सभी वर्ग के लोगों ने समर्थन का वादा किया।

इश्तियाक अहमद ने कहा कि वर्तमान चुनाव 20 साल बनाम वर्तमान का है पिछले 20 साल में जौनपुर का वो विकास नहीं हो सका जो होना चाहिए था। विकास कार्यों को लेकर झूठा ढिंढोरा पीटने वाले चेयरमैन और वर्तमान सरकार के लोग यह बताएं कि विगत सालों में क्या विकास किया गया। ऐतिहासिक शहर होने के बावजूद जौनपुर में अधिकांश क्षेत्रों में आज तक सड़क,नाली,पानी और सफाई जैसे बुनियादी काम हुए ही नहीं है। 

वर्तमान समय में शहर की सड़कों में गड्ढों का ऐसा जाल बिछ गया है कि समझ में ही नहीं आता कि सड़क पर चल रहे हैं या गड्ढों में। उन्होंने जनता से वादा किया कि कांग्रेस का चेयरमैन होने पर सभी बुनियादी कामों पर खास तवज्जो दी जाएगी। शहर की हर गली और मोहल्ले से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्ट किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए बेहतर इंतजाम किए जाएंगे, साथ ही सभी अधूरे काम पूरे होंगे। 

इस मौके पर अनुराग राय, रोहित खान, निसार इलाही, गुड्डू राईनी, जयमंगल यादव, अमन सिन्हा, मो. आदिल, रोहित पांडेय, आदिल खान, शाहनवाज, गुलजार, शहजाद, फैसल अंसारी सहित अन्य मौजूद थे। 


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt




*Admission Open - Session: 2023-24 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761*
विज्ञापन





*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ