अर्थराइटिस के दर्द से आराम दिलाते हैं ये फल | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

कुछ सालों पहले तक अर्थराइटिस की समस्या जहां बढ़ती उम्र में ही लोगों को होती थी। वहीं, अब कम उम्र में भी लोग गठिया के कारण दर्द से परेशान रहते हैं। ऐसे में वे अक्सर तरह-तरह की दवाइयां लेते हैं। लेकिन वास्तव में आपको अपनी डाइट पर विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। 

जब आप सही आहार लेते हैं तो इससे गठिया के दर्द से राहत मिलती है। जी हां, कुछ ऐसे फल होते हैं, जो अर्थराइटिस के दर्द में आराम दिलाते हैं। कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट व एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर ये फ्रूट्स सूजन को कम करते हैं और जोड़ों के दर्द को शांत करने में मदद करते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ फलों के बारे में बता रहे हैं-

अनानास

अनानास का खट्टा-मीठा स्वाद हम सभी को पसंद आता है, लेकिन क्या आपको पता है कि अनानास का सेवन करना गठिया रोगियों के लिए काफी अच्छा है। दरअसल, अनानास में ब्रोमेलैन नामक एक एंजाइम होता है। ब्रोमेलैन शरीर में सूजन व दर्द से राहत दिला सकता है। 

इसलिए, अगर आप अनानास का सेवन करते हैं, तो इससे आपको सूजन को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही साथ, यह जोड़ों के दर्द और सूजन जैसे गठिया के लक्षणों से राहत दिला सकता है। अनानास में मौजूद विटामिन सी एक एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और इससे भी गठिया में मरीज को काफी आराम मिलता है।

संतरा

संतरा विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है और इसका सेवन करने से गठिया के मरीजों को काफी लाभ मिलता है। विटामिन सी सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए, आपको संतरे को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। आप इसे ऐसे ही खा सकते हैं। इससे आपको पर्याप्त फाइबर भी मिलेगा। अन्यथा इसका ताजा जूस निकालकर उसका सेवन भी किया जा सकता है।

सेब

अगर आपको गठिया है तो ऐसे में आपको सेब को अपनी डाइट में अवश्य शामिल करना चाहिए। दरअसल, सेब क्वार्सेटिन का एक समृद्ध स्रोत है। क्वार्सेटिन शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकता है और गठिया के लक्षणों में आराम पहुंचाता है। इसलिए, आपको दिन में एक सेब का सेवन अवश्य करना चाहिए।  

*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*वैभव एडवरटाइजिंग हब |  पता— कालीकुत्ती रोड (मैहर देवी मार्ग),  ओलंदगंज जौनपुर |  सम्पर्क करें Mo. 9151640745, 9236196989 | #NayaSaveraNetwork*
Advt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ