नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवदासपुर वंशीधर बगीचा कॉलोनी में सोमवार की रात कूलर व फ्रिज के गोदाम में आग लग गई। इसमें लाखों के के सामान जलकर नष्ट हो गए। दमकलकर्मियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी का कारण शार्ट-सर्किट को माना जा रहा है।
वंशीधर बगीचा में प्यारेलाल गुप्ता का भवन है। गोदौलिया निवासी राजेश मौर्या ने भवन में किराये पर गोदाम ले रखा था। वह यहां कूलर, फ्रिज और उससे जुड़े सामान रखते हैं। सोमवार रात करीब आठ बजे गोदाम से धुआं निकलने लगा। आसपास के लोग जब तक समझते लपटें निकलने लगीं। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी प्यारेलाल के परिजनों को दी। उन्होंने राजेश को अवगत कराया।
जानकारी पर राजेश परिवार के साथ भागकर मौके पर पहुंचे। लपटें इतनी तेज थीं कि कोई नजदीक नहीं जा पा रहा था। उसी के पास निशांत केशरी का भी इलेक्ट्रानिक्स उपकरण का गोदाम है। आग फैलने की आशंका में वह अपना गोदाम खाली करने लगे। लोगों की सूचना पर करीब पौन घंटे बाद पहुंचे दमकलकर्मियों ने पांच गाड़ियां की मदद से आग पर काबू पाया। राजेश के भाई की रविवार को शादी थी। परिवार में चल रही मांगलिक खुशियां सन्नाटे में तब्दील हो गईं।
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ