जौनपुर: भ्रष्टाचार में लिप्त लेखपाल सहित राजस्व टीम की हुई शिकायत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

एसडीएम से सेतापुर निवासी डीपी सिंह ने की शिकायत

बदलापुर जौनपुर। भ्रष्टाचार में लिप्त हल्का लेखपाल सहित एक अन्य लेखपाल के खिलाफ शिकायत की आवाज उठी। उपजिलाधिकारी से की गयी शिकायत में उपरोक्त के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गयी है। शिकायतकर्ता दिनेश प्रताप सिंह के अनुसार वह सेतापुर तहसील बदलापुर का निवासी है। उसके व विपक्षी के मध्य भूमि का पुराना विवाद था जिसके निस्तारण हेतु  तहसीलदार के आदेश द्वारा राजस्व टीम का गठन किया गया। बीते 26 अप्रैल को हल्का लेखपाल सहित टीम के अन्य सदस्य मौके पर आये। हल्का लेखपाल सहित एक अन्य लेखपाल द्वारा चक का सीमांकन किया गया। सीमांकन में काफी अंतर आने पर मानसिक रूप से परेशान हुआ। तत्पश्चात लेखपाल की जरीब पर शंका होने पर उसकी जरीब की नाप की गयी जो 65 फीट की थी जबकि क्षेत्र में प्रचलित जरीब 66 फीट की होती है जिसके कारण मौके पर विवाद हो गया। इसके बाद राजस्व टीम के एक अन्य सदस्य आ गये जिनकी सही जरीब से सीमांकन किया गया। इसके उपरान्त शिकायतकर्ता द्वारा स्पॉट मेमो पर हस्ताक्षर किया गया। हल्का लेखपाल द्वारा त्रुटिपूर्ण जरीब विपक्षी को नाजायज फायदा पहुंचाने के लिये एक योजना के तहत लायी गयी थी जिसके लिए चर्चा है कि लेखपाल द्वारा जेब गरम किया गया था। यदि ध्यान न दिया गया होता तो उसका बहुत नुकसान हो जाता व विवाद का कभी निराकरण नहीं हो पाता, बल्कि विवाद और बढ़ जाता है। यह तो एक उदाहरण है जबकि उपरोक्त हल्का लेखपाल द्वारा न जाने कितने गांव में कितने किसानों का नुकसान किया गया है।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt


नया सबेरा का चैनल JOIN करें