प्रयागराज: शांति, एकता और कल्याण मंत्र का कराया अभ्यास | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। ज्वाला देवी सरस्वती शिशु मंदिर सिविल लाइन्स में विद्या भारती काशी प्रांत के तीन दिनी संगीत वर्ग का समापन मंगलवार को हुआ।
अंतिम सत्र में विद्या भारती के अखिल भारतीय संगीत प्रमुख विनोद द्विवेदी ने दीप मंत्र, संस्कृत एवं हिन्दी वंदना, ब्रह्मनाद, ध्यान, गायत्री मंत्र, भारत वंदना, शांति पाठ, एकता मंत्र, कल्याण मंत्र, भोजन मंत्र तथा वंदेमातरम् का सस्वर अभ्यास कराते हुए प्रक्षिशण दिया।
भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश के मंत्री डॉ. रघुराज सिंह ने कहा कि संगीत मनुष्य के अंदर सहजता, सज्जनता और मानवीय गुणों का विकास करती है। प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ. राम मनोहर ने कहा कि शिक्षा की तुलना में संगीत अधिक शक्तिशाली है।
स्वागत काशी प्रांत के संगीत संयोजक भरत सिंह, संचालन सह प्रांत प्रमुख रामजी मिश्र व धन्यवाद ज्ञापन संगीत प्रमुख रोली श्रीवास्तव ने दिया।
आयोजन में मीडिया प्रभारी एवं क्षेत्रीय संगीत प्रमुख मनोज गुप्ता, सह मीडिया प्रमुख दिनेश चन्द्र गुप्ता, ब्रह्मनारायण तिवारी, श्रद्धानन्द, रवीन्द्र शुक्ल, नरेद्र पांडेय, ब्रह्मनारायण शुक्ल, नेहा, स्वाती त्रिपाठी आदि ने योगदान दिया।