जौनपुर: मतदान के लिए महिलाओं की लगी रही लंबी कतारें | #NayaSaveraNetwork
![]() |
बूथ पर मतदान हेतु लगी मुस्लिम महिलाओं की लंबी कतारें। |
नया सवेरा नेटवर्क
पुरूष से ज्यादा महिलाओं ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा
जौनपुर। निकाय चुनाव के लिए सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह तो लाइन में बहुत अधिक मतदाता नहीं रहे लेकिन जैसे ही जैसे दिन चढ़ता गया वैसे वैसे मतदाताओं की कतारें बढ़ती गर्इं। चिलचिलाती धूप होने के बावजूद मतदाताओं में अपने मतों का प्रयोग करने के लिए जबरजस्त उत्साह देखा गया। महिलाएं व पुरूष अपनी अपनी कतारों में खड़े होकर अपना वोट देने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार करते नजर आये। मतदान से पहले मतदान कर्मी उनके वोटर आईडी का बारीकी से निरीक्षण कर रहे थे उसके बाद ही वोट देने दे रहे थे।
केराकत संवाददाता के अनुसार स्थानीय नगर पंचायत में बनाए गये सभी बूथों पर पुरु षों की अपेक्षा महिलाएं मतदान को लेकर काफी उत्साहित नजर आयीं। सुबह से ही सभी बूथों पर पुरु षों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। नकाब धारी मुस्लिम महिलाओं में मतदान को लेकर उनमें उत्साह देखते ही बन रहा था।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |

%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)

