वाराणसी: छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव दी जनकारी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। आर्य महिला पीजी कॉलेज के दर्शन शास्त्र विभाग एवं साइबर पुलिस स्टेशन की तरफ से बुधवार को साइबर जागरूकता कार्यशाला हुई। पुलिस विभाग के विशेषज्ञों ने छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को साइबर क्राइम की घटनाओं के बारे में बताया। इनसे बचने के लिए जरूरी सतर्कता की जानकारी दी।
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक विजय नारायण मिश्र ने बताया कि सोशल साइट्स के उपयोग में आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक जैसी अपनी निजी जानकारी साझा न करें। उन्होंने संचार साथी, यूपी इन, साइबर क्राइम गवर्नमेंट आदि की जानकारी देते हुए कहा कि किसी समस्या पर इस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। 1930 पर फोन करके 24 घंटे में रिपोर्ट करते हैं तो आपके गये रुपये काफी हद तक वापस लाये जा सकते हैं।
साइबर एक्सपर्ट चंद्रशेखर यादव ने बैंकिंग सम्बन्धी धोखाधड़ी और इससे बचने के तरीके बताए। साइबर सर्विलांस एक्सपर्ट श्यामलाल गुप्ता ने प्रयोग कराकर साइबर क्राइम से बचने के तरीके सिखाए। निरीक्षक नीलम सिंह ने महिला संबंधी अपराधों और महिला हेल्पलाइन 1090 की जानकारी दी। स्वागत विभागाध्यक्ष डॉ. ममता गुप्ता और संचालन डॉ. अनामिका सिंह ने किया।
![]() |
Advt |