जौनपुर: नवागत थानाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ.अजयपाल शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए थानाध्यक्ष सुजानगंज घनश्याम शुक्ला का स्तांतरण करते हुए नए थानाध्यक्ष सैयद हसन मुंतजर को थानाध्यक्ष सुजागंज के रूप में नियुक्त किया है। रविवार को कार्यभार संभालने के पश्चात उन्होंने बताया सर्वप्रथम दलालों का प्रवेश वर्जित होगा तथा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु हर समय तत्पर रहेंगे तथा सभी वर्ग के लोगों के साथ न्याय पूर्वक कार्य किया जाएगा क्षेत्र में किसी भी प्रकार का कानून के खिलाफ कार्य करने वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील किया कि वह बगैर किसी दबाव एवं डर के हमसे संपर्क करें तथा उनकी समस्याओं का यथासंभव निवारण किया जाएगा। नए थानाध्यक्ष के सामने चुनौतियां कई प्रकार की होंगी। नवागत थानाध्यक्ष इन सभी समस्याओं पर अंकुश लगाने में कितने कामयाब होंगे यह तो समय पर निर्भर करेगा। कार्यभार संभालने आये नये थानाध्यक्ष का थाना स्टाफ द्वारा स्वागत किया गया।