नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज। क्षेत्र के मड़वां गांव में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दोनो पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मड़वां मोहिद्दिनपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार की रात दो पक्षों में चले लाठी डंडे से दोनों पक्ष से उक्त गांव निवासी सुबाष चंद्र (48) पुत्र मुन्नीलाल वि·ाकर्मा, अनिल कुमार (41) पुत्र मुन्नीलाल, रबीना (18) पुत्री अशोक वि·ाकर्मा, अशोक(53) पुत्र मुन्नीलाल, सोना (45) पत्नी फूलचंद, नीलम (24) पुत्री फूलचंद वि·ाकर्मा व रमेश बिंद (30) पुत्र लालचंद बलराम बिंद(21) पुत्र फूलचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
Advt |
0 टिप्पणियाँ