लखनऊ: श्रद्धापूर्वक याद किए गए राजीव गांधी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को रविवार को उनकी 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किया गया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सर्वधर्म शांतिपाठ आयोजित किया। प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कांग्रेसजनों के साथ कालिदास मार्ग पहुंच कर राजीव गांधी चौक में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश की एकता व अखंडता के लिए शहादत देने वाले राजीव गांधी ने दूरदर्शी सोच और दृढ़ संकल्प के बल पर भारत को वैश्विक स्तर पर एक मजबूत लोकतांत्रिक देश के रूप में पहचान दिलाई। इस मौके पर कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी और नकुल दुबे के अलावा पूर्व विधायक सतीश अजमानी, श्याम किशोर शुक्ला, महासचिव प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, सचिव बृजेश सिंह, मनोज तिवारी व सिद्धिश्री समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।