जौनपुर: एसपी सिटी ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण | #NayaSaveraNetwork
![]() |
स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते एसपी सिटी व सीओ। |
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत जौनपुर। एसपी सिटी बृजेश कुमार गौतम ने बुधवार को सायंकाल केराकत पब्लिक इंटर कालेज में बनाए गये स्ट्रांग रूम का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिसमें मतपेटिकाएं सुरक्षित रखी गयी हैं। आगामी 13 मई को होने वाली मतगणना की तैयारियों के बारे में भी मातहतों से जानकारी लिया। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस निरीक्षण के समय सीओ गौरव कुमार शर्मा व कोतवाल आदेश कुमार त्यागी उपस्थित रहे। सीओ गौरव शर्मा व कोतवाल आदेश कुमार त्यागी ने पूछने पर बताया कि मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षात्मक सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent