जौनपुर: लोकतंत्र सिर्फ व्यवस्था नहीं संस्कार के साथ है एक परंपरा:स्वतंत्रदेव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बोले पीएम के मन की बात बन गई है देश की आवाज़
जलशक्ति मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग सुनी पीएम के मन की बात
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात ने सबको एक साथ लाने का काम किया है। उन्होंने वीर सावरक का जिक्र करते हुए कहा कि वीर सावरकर का व्यक्तित्व शक्ति और विशालता का था। उनका निडर और स्वाभिमानी स्वभाव गुलामी की मानसिकता को बर्दाश्त नहीं कर सका। उक्त कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह ने जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के साथ शक्ति केंद्र बिशुनपुर के बूथ सीठापुर में जिला मंत्री प्रमोद यादव के आवास पर लगे एलईडी पर सुबह 11 बजे सुने। इस मौके पर स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि मन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेडियो के माध्यम से देश की जनता तक पहुंचने का एक माध्यम है। सरकार के मुताबिक मन की बात प्रत्येक नागरिक को प्रधानमंत्री के रेडियो संबोधन के माध्यम से जुड़ने, सुझाव देने और सहभागी शासन का हिस्सा बनने का अवसर प्रदान करता है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नए संसद भवन को राष्ट्र को समर्पित किया। पीएम ने रीति रिवाज के साथ पूजा कर सबसे पहले सेंगोल को लोकसभा कक्ष में स्थापित किया और फिर तमिलनाडु से आए 20 पंडितों से आशीर्वाद लिया। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने का माध्यम ये संसद बनेगा। ये नया भवन आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा और नए सपने साकार होंगे। भारत एक लोकतांत्रिक राष्ट्र ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र की जननी भी है। भारत आज वै·िाक लोकतंत्र का भी बहुत बड़ा आधार है। लोकतंत्र हमारे लिए सिर्फ एक व्यवस्था नहीं, एक संस्कार है, एक विचार है, एक परंपरा है। इस मौके पर सुधाकर उपाध्याय, सुरेन्द्र सिंघानियां, राज पटेल, सुरेश गुप्ता, शशि मौर्या, विनय सिंह, धनंजय सिंह, आमोद सिंह, अनिल गुप्ता, राम सिंह मौर्या, रोहन सिंह, सिद्दार्थ राय, इन्द्र्सेन सिंह, रमेश यादव, नीरज मौर्या, अवधेश सोनकर सहित बूथ के समस्त कार्यकर्ता एवं ग्रामवासियों ने सुना।
सिकरारा संवाददाता के अनुसार प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व जलशक्ति मंत्री ने रविवार को जनसंघ के जमाने के कार्यकर्ता रहे स्व राजबली यादव के बोधापुर गांव स्थित आवास पर पहुँचे,जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ''मन की बात '' के 101 वें संस्करण को कार्यकर्ताओ के साथ सुना। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री जी के मन की बात देश की आवाज बन चुकी है। कहा कि नरेंद्र मोदी के मन की बात वह नवाचार है जिसे वि·ा के किसी अन्य प्रधानमंत्री ने नहीं किया है। वीर सावरकर की जयंती पर उनके त्याग साहस व संकल्प शक्ति से जुड़ी गाथाएं हम सबको प्रेरित करती है। कबीर के दोहे के माध्यम से बताया कि बिना पानी जीवन पर संकट तो रहता ही है व्यक्ति और देश का विकास भी ठप पड़ जाता है। भविष्य के जलसंकट को देखते हुए देश के प्रत्येक जिले में 75 अमृतसरोवरों के निर्माण कराने की बात कही। भाजपा के किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष व भाजपा जिलामंत्री प्रमोद यादव के बोधापुर गांव स्थित आवास पर ''मन की बात'' कार्यक्रम सुनने के लिए बड़े पंडाल में एक बड़े एलसीडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी जहाँ जलशक्ति मंत्री स्वंतंत्रदेव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह,जिला उपाध्यक्ष पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय, सुरेंद्र सिंहानिया, राम सिंह मौर्य सहित जिले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी। आयोजक प्रमोद यादव व उनके बड़े भाई पूर्व प्रधान महेंद्र प्रताप यादव ''बालू'' व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जलशक्ति मंत्री का स्वागत किये। इस मौके पर डॉ देवी प्रसाद सिंह,अरविंद सिंह, नीरज मौर्य,राधेश्याम पाण्डेय,अवधेश सिंह,डॉ एसपी सिंह, संजय सिंह गुड्डू, विजय यादव प्रधान,छोटेलाल यादव,प्रमोद उपाध्याय,ओपी प्रधान,रमेश सिंह,गोरख सिंह,पीयूष सिंह मौजूद रहे। आभार संजय यादव,श्रवण यादव व सुशील यादव ने संयुक्त रूप से ज्ञापित किया।
जलालपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय भाजपा मंडल अंतर्गत रविवार के दिन प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 101 वें संस्करण को सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा सुना गया। इसी क्रम में क्षेत्र के लालपुर बूथ पर उपस्थित मण्डल अध्यक्ष रणविजय सिंह ने कार्यक्रम के बाद उपस्थित बूथ समिति एवं अन्य ग्रामीणों के बीच बैठक कर प्रधानमंत्री द्वारा लोकतंत्र के मंदिर नये संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं प्रेषित किया और कहा कि आज का दिन हम सभी देशवासियों के लिए अविस्मरणीय है। संसद का यह नया भवन हम सभी को गर्व और उम्मीदों से भर देने वाला है। यह भवन राष्ट्र की समृद्धि और सामर्थ्य का प्रतीक है। आज का दिन हम सभी देशवासियों के लिए गौरव का दिन है। इस अवसर पर धीरेंद्र सिंह मिंटू,विपिन मिश्रा, सुशील निषाद,कृष्णकुमार सिंह,रमेश निषाद,किशन गुप्ता,अतुल मिश्रा, गौरव मिश्रा,निशांत उपाध्याय, प्रमोद निषाद, सभाजीत प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
खेतासराय संवाददाता के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात 101वंे प्रसारण को रविवार को बीजेपी नेता संजय वि·ाकर्मा के प्रतिष्ठान पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सुना। पीएम ने संग्रहालयो के महत्व के साथ ही जलसंचय, युवा संगम को लेकर बात की और सावरकर को भी याद किया। वरिष्ठ भाजपा नेता संजय वि·ाकर्मा ने कहा कि मन की बात का प्रसारण बेमिसाल है । आज पूरा वि·ा प्रधानमंत्री का कायल है। इस मौके पर कपूर चंद जायसवाल, जगदंबा प्रसाद पांडे, कृष्ण मुरारी मौर्य,उषा मौर्य, अनिल प्रजापति, विनीता मौर्य, अमित जायसवाल, विकास पांडेय, जयसिंह सोनकर, समेत अन्य लोग शामिल रहे।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |