प्रयागराज: उत्सव में युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। नेहरू युवा केंद्र की ओर से सीमैट परिसर में शनिवार को युवा उत्सव का आयोजन हुआ। भाषण, पेंटिंग, लेखन, मोबाइल फोटोग्राफी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में केपी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने पहला स्थान पाया, जबकि जगत तारन को दूसरा और सीएमपी को तीसरा स्थान मिला।
कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने किया, जबकि समापन समारोह की मुख्य अतिथि सांसद केशरी देवी पटेल थीं। पेंटिंग प्रतियोगिता में शालिनी को पहला, अनन्या शर्मा को दूसरा, नैना रावत को तीसरा, युवा लेखक प्रतियोगिता में सौम्या यादव को पहला, आदित्य कुमार त्रिपाठी को दूसरा, पूजा राजपूत को तीसरा, भाषण प्रतियोगिता में वंशिका पाठक को पहला, श्रेष्ठा श्रीवास्तव को दूसरा, प्रशांत त्रिपाठी को तीसरा, मोबाइल फोटोग्राफी में साहिल कुमार को पहला, महेंद्र मौर्या को दूसरा, आशीष कुमार विश्वकर्मा को तीसरा स्थान मिला। सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा कि सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। निर्णायक मंडल में शिक्षक प्रभाकर त्रिपाठी, सेवा निवृत्त उप निदेशक केएन दुबे, डॉ. अशोक पांडेय, मनीष मिश्रा, दीप्ति, नितेश, कृष्णा, तनु सोनकर, तनु, डॉ. आभा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी जागृति पांडेय, नमामि गंगे जिला परियोजना अधिकारी एषा सिंह, लेखाकार अदनान उल्ला खान ने सभी अतिथियों एवं निर्णायक मंडल सदस्यों का स्वागत किया।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |