जौनपुर: नशा एक अभिषाप है इससे सभी को दूर रहना चाहिए:अनुज झा | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: नशा एक अभिषाप है इससे सभी को दूर रहना चाहिए:अनुज झा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

डीएम ने भारत विकास परिषद के पोस्टर का किया विमोचन

जौनपुर। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर भारत विकास परिषद् द्वारा अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशामुक्ति जागरूकता पोस्टर का विमोचन जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कलेक्टरेट परिसर में किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि संस्था द्वारा नशामुक्ति का अभियान लगातार एक पखवारे से चलाया जा रहा है,जो की बहुत ही सराहनीय है। इसके लिए सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। नशा एक अभिशाप है,नशे से सभी को दूर रहना चाहिए।हर संभव प्रयास करूंगा कि हमारे विभाग के अधिकारी कर्मचारी किसी भी तरह के नशा का सेवन ना करें दोहरा ,गुटका,पान मसाला आदि नुकसान करने वाले नशीले पदार्थों से दूर रहें। नशामुक्ति प्रकल्प प्रमुख ,मुख एंव दन्तरोग विशेषज्ञ डा. गौरव प्रकाश मौर्य बताया कि तम्बाकू एवं धूम्रपान का सेवन करना बहुत नुकसानदायक है,इससे बचे और दूसरों को नशे से दूर रहने के लिए  प्रेरित करें।  हर साल 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है। पान, गुटखा, सिगरेट, दोहरा, खैनी, सुर्ती एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद सेहत के लिए अत्यंत हानिकारक हैं, इनसे कैंसर के साथ ही ह्मदय, फेफड़ा, गुर्दा एवं शरीर के अन्य भागों को भी नुकसान होता है। प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख दिलीप जायसवाल ने कहा कि परिषद द्वारा चलाये जा रहे नशामुक्त पखवारा कार्यक्रम में शहर के प्रमुख विद्यालय,कार्यालय,स्टेशन इत्यादि जगहों पर शपथ के साथ पम्पलेट के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पूर्व अध्यक्ष विक्रम गुप्त ने कहा समाज में गुटका,दोहरा इत्यादि खाना एक बहुत बड़ी बुराई के रूप में है,इस तरह के जहरीले पदार्थों का सेवन करके लोग जगह-जगह थूकते है,जिससे हर तरफ गंदगी हो जाता है साथ ही साथ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। पूर्व अध्यक्ष अतुल जायसवाल ने कहा कि समाज मे ब्याप्त तमाम बुराइयों का  कारण नशावृत्ति है अगर व्यक्ति किसी भी प्रकार के नशा से दूर रहे समाज और परिवार के लिए लाभदायक है। इस अवसर पर अतुल सिंह,संजय अस्थाना,ऋषि श्रीवास्तव,अनिल जायसवाल,ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, इंदू यादव,राघवेंद्र सिंह सहित तमाम सदस्य उपस्थित रहे। आभार सचिव पंकज सिंह ने व्यक्त किया।

*ADMISSION OPEN 2023-24  Affiliated to I.C.S.E. Board, New Delhi  Affiliation No. UP4562022  HARIHAR SINGH INTERNATIONAL SCHOOL  NURSERY to IXth   Umarpur, Jaunpur  ADMISSION OPEN 2023-24  Our Other Prestigious Branch Affiliated to C.B.S.E. Board, New Delhi  Affiliation No 2131832  HARIHAR PUBLIC SCHOOL  KULHANAMAU, JAUNPUR  Affiliated to U.P.Board   HARIHAR SINGH PUBLIC SCHOOL  |  UMARPUR, JAUNPUR  387 E, Parmanatpur, Umarpur, Near Maihar Devi Mandir, Jaunpur 9198331555, 7311119019, 9415207032 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.

नया सबेरा का चैनल JOIN करें