लखनऊ: दुर्गा मंदिर से महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। पीली लाल साड़ियों में सज संवरकर 51 महिलाओं ने तेज गर्मी के बावजूद शास्त्री नगर दुर्गाजी मंदिर से कलश यात्रा निकाली। शनिवार को मंदिर समिति की ओर से 25 कन्याओं का भव्य सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न होगा।
श्री दुर्गाजी मंदिर धर्म जागरण एवं सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को 51 सुहागिन महिलाएं मंदिर पहुंचीं। यहां से खजुआ होते हुए रामनगर से ऐशबाग रामलीला मैदान तक कलश यात्रा निकाली। महिलाओं को बीच रास्ते में जलपान भी कराया गया।
यात्रा के बीच महिलाएं मंगलगीत गाती रहीं और भक्तों ने कीर्तन भी किया। इसमें मुख्य रूप से मंदिर की महिला कार्यकर्ता अनीता अग्रवाल, अनूप गुप्ता, रागिनी, रश्मि मेहरोत्रा, मीना जायसवाल आदि शामिल रहीं।
कलश यात्रा का समापन भव्य स्वागत के साथ ऐशबाग रामलीला मैदान में हुआ। समिति के मीडिया प्रभारी राजेंद्र गोयल ने बताया कि सभी कलशों को विधिविधान से विवाह स्थल पर स्थापित कर दिया गया है। शनिवार सुबह 25 कन्याओं का सामूहिक विवाह होगा।
![]() |
| Advt. |
%20222180%20%20CONTACT%20US.%209415234208,%209648531617,%209839155647%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B6%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A5%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%AF%20-%20PAARTH%20GLOBAL%20ACADEMY%20%201248-%20Sahakari%20Colony%20(Purvi)%20Umarpur%20Ruhatta,%20Jaunpur-222002%20(U.P.)%20%20English%20Medium%20School%20C.B.S.E.%20Pattern%20%20Admission%20Open%20For-2023-2.jpg)
%20FOR%20SESSION%20-%202023-24%20%20Limited%20time%20Offer%20%20Important%20Disc.jpg)