जौनपुर: मोदी बनेगें पीएम, तीसरी बार केंद्र में आयेगी भाजपा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नौ साल पूरे होने पर चलाया जा रहा जनसंपर्क अभियान
इस बार यूपी की सभी 80 सीटें जीतने का किया दावा
जौनपुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा नगर निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश की सभी 17 नगर निगमों की सीटों पर कब्जा किया उसी तरह आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर कब्जा करेगी। एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आज नरंेद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे हो गये हैं उसी के उपलब्क्ष में पूरे प्रदेश में जन सपंर्क अभियान चल रहा है उसी के तहत जौनपुर में जन संपर्क करने के लिए मैं आया हूं। वह अधिकारियों के साथ बैठक करने से पूर्व कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी भाजपा की सरकार पूरे देश में चौमुखी विकास कर रही है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है इसीलिए वह सिर्फ सरकार को बदनाम करने का राग अलाप रहे हैं। श्री मौर्या ने कहा कि देश की जनता यह बखूबी जानती है कि किसके शासनकाल में उनका कल्याण होने वाला है। कहा कि देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्तव में सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास के साथ बिना भेदभाव के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कहा कि विकास कार्य को तेज गति से सरकार चला रही है। आम जनता की सुख सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और अधिकारियों को सख्त निर्देश है कि आम जनता की समस्याओं का निस्तारण पारदर्शिता के साथ करें जिससे जनता को अपनी समस्याओं को लेकर दर दर भटकना न पड़े। इस मौके पर एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, विद्या सागर सोनकर, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, विधायक रमेश सिंह सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |


,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
