जौनपुर: वैवाहिक समारोह में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
हेमंत तिवारी के आवास पर पहुंचकर वर-वधु को दिया आशीर्वाद
जौनपुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा पत्रकार हेमंत तिवारी की भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए 12:25 बजे बाल संरचना संस्थान इंटर कॉलेज लालापुर के प्रांगण में बने हेलीपैड पर उतरे। साथ में बदलापुर के विधायक रमेशचंद्र मिश्र, विद्यासागर सोनकर सदस्य विधान परिषद भी मौजूद थे। हेलीपैड पर पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष ,राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, शाहगंज के विधायक रमेश सिंह,मयंक तिवारी पत्रकार,विनय त्रिपाठी,ललित दीक्षित आदि लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट करके स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तत्पश्चात वह स्टाफ कार द्वारा वैवाहिक समारोह में शिरकत करने के लिए घर पर पहुंचकर परिजनों से मिले। शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाली को आशीर्वाद दिए। डिप्टी सीएम ने वरिष्ठ पत्रकार के पिता पं.राम सन्मुख तिवारी से आशीर्वाद लिया। ट्विटर पर ट्वीट करते हुए श्री मौर्य ने महर्षि जमदग्नि की धरा जौनपुर में स्वागत -अभिवादन, प्रेम एवं स्नेह के लिए ह्मदय से आभार जताया है। सुखमय दांपत्य जीवन के लिए उन्होंने वर वधु को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित गांधी स्मारक विद्यालय संकुल समोधपुर के प्रबंधक ह्मदय प्रसाद सिंह रानू,श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ रणजीत सिंह तथा मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अब्दुल कादिर से मुलाकात कर कुशल क्षेम जाना। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती थी। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt. |
![]() |
| विज्ञापन |



,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)