BREAKING

जौनपुर: आने वाला समय सिर्फ भाजपा का: केशव प्रसाद मौर्य | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: आने वाला समय सिर्फ भाजपा का: केशव प्रसाद मौर्य | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

चुनाव में हार जीत तो है लेकिन 2024 में सिर्फ  जीत ही है 

कहा उपमुख्यमंत्री बाद में हूँ भाजपा कार्यकर्ता पहले 

विपक्षियों पर जमकर बरसे श्री मौर्य,बोले भाजपा ने किया विकास

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार केशव प्रसाद मौर्य रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं जिलाध्यक्ष के साथ मंचासीन लोगो ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके उपरान्त सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत हुआ। ततपश्चात  जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से 2014 से हम लगातार विजय यात्रा पर हैं। वहीं, विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सबने प्रदेश को लूटा, सपा और बसपा की सरकारों ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। भाजपा ने किया विकास। ये पार्टियां जातिवाद, परिवारवाद पर काम करती रहीं। भाजपा सरकार ने सबका साथ-सबका विकास को साथ लेकर काम किया है। उन्होंने कहा कि सौ में से साठ प्रतिशत तो हमारा है बाकी चालीस मे उनका है और चालीस में भी बंटवारा है। भाजपा सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं से पूरे प्रदेश और देश की प्रत्येक जनता को समान रूप से लाभ दिलाया गया है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता परिश्रम करता है, लेकिन जनता इस चुनाव को लड़ रही है और जनता के आशीर्वाद से 2014 से हम लोग लगातार विजय यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा कि हम 2024 का लोकसभा चुनाव भी जीतेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2024 का चुनाव हमारे लिए बड़ा चुनाव होने वाला है। आज सारे विपक्षी दल बीजेपी की सरकार को हार का मुंह दिखाना चाहते हैं। सारे राजनीतिक दल भले हमारे खिलाफ हों, लेकिन आम जनता हमारे साथ है। 2024 में बीजेपी के विजयी होने के बाद विपक्षी दल चुनाव लड़ने और साजिश करने लायक भी नहीं बचेंगे। उन्होने जिला पदाधिकारियों मण्डल अध्यक्ष और मोर्चों के अध्यक्ष के साथ बैठक कर उनसे संगठन स्तर पर चल रहे प्रयासों की जानकारी ली। उसके बाद सभी पदाधिकारियों से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कार्यकर्ताओं ने समस्याओं के बारे में बताया और उन्होंने ध्यान से सभी को सुना और कार्यकर्ताओं के समस्याओ को लिखकर समस्या का निस्तारण करने कि हर सम्भव प्रयास करने कि बात की। केशव प्रसाद मौर्य ने सभी की समस्याओं के सुनने के बाद कहा कि बीजेपी का कार्यकर्ता मेरे लिए प्राथमिकता है, वह हमारे लिए देव तुल्य है। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्वागत भाषण दिया और जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल ने आभार व्यक्त किया तो संचालन जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने किया। उक्त अवसर पर एमएलसी विद्यासागर सोनकर, बृजेश सिंह प्रिन्सु, विधायकगण रमेश सिंह, रमेश मिश्रा, पूर्व सांसद केपी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, सुशील उपाध्याय, डा रामसूरत मौर्या, कपिल मुनि, उमर वैश्य, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय ,सुरेन्द्र सिंघानियां, संतोष सिंह, संदीप सरोज, जिला मंत्री रविन्द्र सिंह, राजू दादा, उमाशंकर सिंह, अवधेश यादव, राज पटेल, जिला कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा, विपिन द्विवेदी ,ओमप्रकाश सिंह, आमोद सिंह, नरेन्द्र उपाध्याय, अनिल गुप्ता, रागिनी सिंह, मेराज हैदर, सिद्धार्थ राय, रोहन सिंह, संदीप सिंह, भूपेंद्र सिंह, इन्द्र्सेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, निखिल सोनकर,  ब्लॉक प्रमुख गण मण्डल अध्यक्ष गण आदि उपस्थित रहे।

*ADMISSION OPEN 2023-24  Affiliated to I.C.S.E. Board, New Delhi  Affiliation No. UP4562022  HARIHAR SINGH INTERNATIONAL SCHOOL  NURSERY to IXth   Umarpur, Jaunpur  ADMISSION OPEN 2023-24  Our Other Prestigious Branch Affiliated to C.B.S.E. Board, New Delhi  Affiliation No 2131832  HARIHAR PUBLIC SCHOOL  KULHANAMAU, JAUNPUR  Affiliated to U.P.Board   HARIHAR SINGH PUBLIC SCHOOL  |  UMARPUR, JAUNPUR  387 E, Parmanatpur, Umarpur, Near Maihar Devi Mandir, Jaunpur 9198331555, 7311119019, 9415207032 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


नया सबेरा का चैनल JOIN करें