जौनपुर: पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद जौनपुर। डीआईजी के आदेश पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 50 से ज्यादा वाहनों का चालान किया गया। क्षेत्र के नाथुपुर चौराहे पर थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी होमगार्ड तिराहे पर एस आई सुरेश सिंह,सेवईनाला चौराहे पर एसआई धनंजय राय, महरूपुर में एसआई अजय कुमार,कल्याणपुर में डॉ राम लगन यादव ने चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान कागजात विहीन लोगों में हड़कम्प मचा रहा।
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent