प्रयागराज: लायंस क्लब गौरव के अध्यक्ष बने नागेंद्र सिंह | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। लायंस क्लब प्रयागराज गौरव की बैठक बुधवार को केपी कॉलेज स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स स्थित केजीएफ होटल में आयोजित की गयी। इस अवसर पर क्लब की वर्ष 2023-24 की कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में लायंस नागेंद्र सिंह को अध्यक्ष, डॉ. आशीष त्रिपाठी को सचिव और शीतला प्रसाद श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष चुना गया।
डॉ. बीके मिश्रा, डॉ. संगम लाल, शोभा सिंह, रेखा तिवारी, अलका विश्वकर्मा, निषा त्रिपाठी, सुनील कुमार गुप्ता, राकेश पांडेय और सुमन सिंह को अलग-अलग पद का दायित्व सौंपा गया। अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने कहा कि क्लब के सदस्यों को समर्पित भाव से दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। आपसी सद्भाव और समन्वय से क्लब के सामाजिक सरोकार में सहयोग करना चाहिए।
![]() |
Advt |