कांग्रेस पार्टी ने मनाई स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- स्मारक पर पुष्पहार अर्पित कर किया अभिवादन
मुंबई। रविवार 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व राजीव गांधी के पुण्यतिथि के दिन चर्चगेट के पास कूपरेज मैदान में स्व राजीव गांधी के पुतले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, प्रदेश कार्याध्यक्ष व पूर्व मंत्री नसीम खान, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने पुष्पहार अर्पित कर उनका अभिवादन किया।इस दौरान पटोले ने कहा कि स्व गाँधी ने देश के लिए जो कार्य और त्याग किया है वो अतुलनीय है।
उनके द्वारा किए गए कार्य हमारे और पुरे कांग्रेस पार्टी के लिए प्रेरणादायी है। इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस महासचिव संदेश कोंडविलकर, पूर्व सांसद सुधा जोशी, पूर्व विधायक अशोक जाधव, मुंबई कांग्रेस कोषाध्यक्ष अतुल बर्वे, सेवादल अध्यक्ष सतीश मनचंदा, ओबीसी अध्यक्ष सुदर्शन मांडलिक, जिलाध्यक्ष हुकुम राज मेहता व प्रमोद मांडरेकर मौजूद रहे।
वही कांग्रेस प्रदेश कार्यालय तिलक भवन में कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजेश शर्मा के राजीव गाँधी की तस्वीर पर पुष्पहार अर्पित कर उनका अभिवादन किया।
![]() |
| Advt. |

%20222180%20%20CONTACT%20US.%209415234208,%209648531617,%209839155647%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B6%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A5%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%AF%20-%20PAARTH%20GLOBAL%20ACADEMY%20%201248-%20Sahakari%20Colony%20(Purvi)%20Umarpur%20Ruhatta,%20Jaunpur-222002%20(U.P.)%20%20English%20Medium%20School%20C.B.S.E.%20Pattern%20%20Admission%20Open%20For-2023-2.jpg)
%20FOR%20SESSION%20-%202023-24%20%20Limited%20time%20Offer%20%20Important%20Disc.jpg)