जौनपुर: वसीम अहमद ने फिर संभाली खेतासराय नपं की कमान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे पूर्व मंत्री सहित दिग्गज सपा नेता
खेतासराय जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत के अध्यक्ष पद और सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को हल्की बूंदा बांदी के बीच सम्पन्न हुआ। उप जिलाधिकारी शाहगंज शैलेंद्र कुमार ने अध्यक्ष और सभासदों को पद व गोपनीयत की शपथ दिलाकर कार्यभार ग्रहण कराया। नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद ने एक बार फिर खेतासराय की कमाल संभालते हुए जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा किया है। इसके साथ ही 13 वार्डो के सभासदों ने सामूहिक रु प से शपथ ग्रहण किया। जिसमें सर्वरपुर से शैलेश यादव, डोभी से खालिद,पोस्ट आफिस से पूनम,बभनौटी से अमित सोनकर, विद्यापीठ से भाईलाल सोनकर, सोंधी से विवेक यादव, कासिमपुर से सतीश कुमार यादव, चौहट्टासे सलीम अहमद, गोला बाज़ार से संध्या,कोहरौटी से रु खसाना, जोगियाना से शाहीना, बारा से बेगम, भटियार सराय से एजाज अहमद ने पद व गोपनीयता की शपथ लिया। इस मौके पर मदरसा एजाजुल उलूम के संरक्षक सैयद ताहरि, पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई, सपा जिलाध्यक्ष डॉ.अवधनाथ पाल, महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन धर्मेंद्र यादव एडवोकेट और गैबी ने किया। आभार जताते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद ने कहा कि जनता ने जिस वि·ाास के साथ मुझे चुना है उस वि·ाास पर खरा उतरूंगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से आदशर््ा भारती महाविद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय, डॉ. धर्मराज पाण्डेय, गयास अहमद,अधिशासी आधिकारी डॉ. रवींद्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष राजेश यादव उपस्थित रहे।
![]()  | 
| Advt | 


%20222180%20%20CONTACT%20US.%209415234208,%209648531617,%209839155647%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B6%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A5%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%AF%20-%20PAARTH%20GLOBAL%20ACADEMY%20%201248-%20Sahakari%20Colony%20(Purvi)%20Umarpur%20Ruhatta,%20Jaunpur-222002%20(U.P.)%20%20English%20Medium%20School%20C.B.S.E.%20Pattern%20%20Admission%20Open%20For-2023-2.jpg)
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)