जौनपुर : धोखाधड़ी के आरोप में वांछित महिला सहित दो गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। थाना पवाँरा पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के मुकदमें में वांछित महिला सहित दो अभियुक्त को गुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदशर््ान में थानाध्यक्ष राजनारायन चौरसिया मय हमराही कर्मचारीगण को मुखिबर खास की सूचना पर मुअसं 026/2023 धारा 419/420/467/468/120बी/506 भदवि के वाछिंत अभियुक्त विजयपति पाल पुत्र स्व गयादीन पाल निवासी गौहानी थाना पवारा को गौहानी मोड़ से गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात गिरफ्तारशुदा अभियुक्त विजयपति पाल के बयान व निशानदेही पर प्रकाश में आयी अभियुक्ता इन्दिरा देवी पति स्व. राजपति हरिजन निवासी गौहानी थाना पवारा जनपद जौनपुर को उसके घर ग्राम गौहानी से महिला कांस्टेबल शालिनी सिंह की निगरानी मे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण उपरोक्त को विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है। घटना का विवरण:- बबना देवी पत्नी स्व गजाधर पाल ग्राम गौहानी थाना पवारा जौनपुर की दिनांक 09.08.2022 को मृत्यु हो गयी थी, जिसके उपरान्त इनकी जेठानी सुखराजी देवी पत्नी स्व. गयादीन पाल व जेठानी के लड़को द्वारा इन्दिरा देवी पति स्व. राजपति हरिजन को बबना देवी बनाकर धोखा धड़ी से 31.08.2022 को 4.5 बीघा जमीन रजिस्ट्री करा लिये थे। जिसकी जानकारी बबना देवी के लड़कियों को हुई तो न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया गया। न्यायालय के आदेश से मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा विवेचना प्रारम्भ की गयी। विवेचना के दौरान साक्ष्य तथ्यों एवं नामजद अभियुक्तों से पुछताछ के आधार पर घटना से सम्बन्धित महिला सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा शेष की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। मुकदमें की विवेचना प्रचलित है।