जौनपुर: पल्स पोलियो जागरुकता रैली निकाली गई | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा शनिवार को पल्स पोलियो अभियान के लिए जन- जागरूकता रैली निकाली गई। ब्लॉक मुख्यालय से निकली रैली पूरे कस्बे में भ्रमण के बाद पुन: उसी स्थल पर पहुंची। जहां पोलियों खुराक के बिषय में जानकारियां देकर रैली का समापन कर दिया गया। जिसमें सीडीपीओ नवीन श्रीवास्तव यूनिसेफ से राजेश सन्नी उपाध्याय, नवीन कुमार श्रीवास्तव आदि का विशेष योगदान रहा। रैली में स्लोगन लिखी तख्तियां हम सब ने ठाना है, पोलियो भगाना है। हम सब ने यही पुकारा, पोलियो मुक्त हो देश हमारा। अम्मी -अब्बू भूल न जाना, पोलियो की खुराक जरूर पिलाना। आदि स्लोगन के द्वारा लोगों को जागरूक किया गया।
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent