नया सवेरा नेटवर्क
तेजीबाजार जौनपुर। क्षेत्र के चेती में क्षेत्रीय विधायक रमेशचंद्र मिश्रा के द्वारा महाराजा राणा प्रताप के स्मृति द्वार के लिए भूमि पूजन किया गया। कुशल प्रशासक महाराजा महाराणा प्रताप स्मृति द्वार निर्माण हेतु भूमिपूजन करके शिलान्यास हुआ जिससे क्षेत्री लोगों मे बहुत ही उत्साह देखा गया। गेट का निर्माण हो जाने के बाद यह लोगों को उनके द्वारा किये गए वीर पराक्रम को हमेशा आने वाली पीढ़ी को वीरता से आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर अखंड राजपूताना संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह, मंडल अध्यक्ष बलबीर गौड़, लवकुश सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सजल सिंह, उन्नत सिंह, उमा प्रताप सिंह, अशोक सिंह, सरनाम सिंह, दिनेश सिंह, अतुल तिवारी, राहुल मिश्र, आजाद सिंह, अनिल गिरी, दिलीप दुबे, जय सिंह, जगदीश सिंह, सुशील सिंह, चंदन सिंह आदि उपस्थित रहे।
 |
Advt |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन
|
0 टिप्पणियाँ