जौनपुर: जिला पंचायत सदन की बैठक में बिन्दुवार हुई चर्चा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जिपंस से क्षेत्र में निर्माण कार्य के लिए मांगे गये प्रस्ताव

जौनपुर। नगर के एक होटल में शनिवार को जिला पंचायत सदन की बैठक अध्यक्ष श्रीमती श्रीकला धनन्जय सिंह की अध्यक्षता में हुई। सर्व प्रथम अपर मुख्य अधिकारी द्वारा अध्यक्ष , श्री बृजेश कुमार सिंह ''प्रिन्शु"" विधान परिषद सदस्य, प्रमुखगण जिला पंचायत सदस्यगण एवं भूपेन्द्र सिंह, उपायुक्त (श्रम-रोजगार) का स्वागत करने के पश्चात  अध्यक्ष की अनुमति से अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। सदन में एजेण्डावार जिला पंचायत के गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि किया गया। जिला पंचायत विकास योजना वित्तीय वर्ष 2023-24 की कार्ययोजना का प्रस्ताव, पंचम राज्य वित्त आयोग योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष-2023-24 की कार्ययोजना एवं 15वॉं वित्त आयोग (टाईड/अनटाईड) की वित्तीय वर्ष-2023-24 की कार्ययोजना का प्रस्ताव सदन द्वारा सर्व सम्मति से अनुमोदन किया गया। अध्यक्ष की अनुमति से अन्य प्रस्तावो पर चर्चा किया गया जिसमें विभिन्न विभागो की चर्चा दौरान जल जीवन मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत ग्राम पंचायत हौज में सड़क बीचो-बीच खोदकर छोड़ दी गयी है, क्षेत्रीय सदस्य बाघ सिंह चौहान द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गयी एवं अन्य सदस्यगण के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति एंव जल आपूर्ति करने वाली पाइप लाईने खराब हो गयी है, साथ ही साथ कई सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में हाई मास्ट लाईट व सड़क एवं नाली निर्माण की मांग की गयी। तत्क्रम में अध्यक्ष द्वारा उक्त समस्या को लिखित रूप से अवगत कराये जाने की मांग की गयी, जिस पर उचित कार्यवाही किये जाने हेतु आ·ाासन दिया गया। तथा सदस्योें के क्षेत्रो में निर्माण कार्यो हेतु प्रस्ताव की भी मांग की गयी, जिस पर कार्यो के प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराये जाने का आ·ाासन दिया गया। विधान परिषद सदस्य बृजेश कुमार सिंह ''प्रिन्सू"" द्वारा अवगत कराया गया कि जिला पंचायत के कार्यो की गुणवत्ता बहुत ही अच्छी है। अध्यक्ष के प्रयास से मुख्यमंत्री की अनुकम्पा से पाइलट प्रोजेक्ट के रूप में 5 जनपदो को जिला पंचायत विभाग में अधिशासी अभियन्ता का पद सृजित हुआ है, जिसमें से एक जनपद जौनपुर भी है। साथ यह भी अवगत कराया गया कि जिला योजना समिति में जिला पंचायत सदस्य की संख्या अधिक है, जिससे जिला योजना के कार्यो को जिला पंचायत को दिये जाने हेतु प्रयास किया जा रहा है। तथा शासन द्वारा जिला पंचायत की आय बढ़ाये जाने हेतु जारी शासनादेश का उल्लेख किया गया। बैठक में सदस्य बाघ सिंह चौहान,महेन्द्र यादव,  अमरेश रतन सिंह, लक्ष्मीकान्त यादव, विकास यादव, श्रुतिकृति सिंह, डॉ. सुनीता बर्मा, आदि सदस्य एवं सत्येन्द्र सिंह प्रमुख क्षेत्र पंचायत, मुंबराबादशाहपुर, बृजेश यादव प्रमुख क्षेत्र पंचायत, खुटहन, संजय सिंह प्रमुख क्षेत्र पंचायत, सिकरारा, मनोज यादव प्रमुख क्षेत्र पंचायत,बक्शा, विमलेश यादव प्रमुख क्षेत्र पंचायत, धर्मापुर तथा अन्य विकास खण्डो के ब्लाक प्रमुखगणो की उपस्थिति रही। अध्यक्ष द्वारा जिला पंचायत के समस्त सदस्य से अनुरोध किया कि जो सदस्य जिला पंचायत विकास योजना हेतु प्रस्ताव नही दिये है, वह सभी लोग प्रस्ताव दे दे जिससे जिले स्तर पर आहूत होने वाली जिला योजना की बैठक में रखा जाय। अन्त में अध्यक्ष महोदया द्वारा सदन में उपस्थित विधान परिषद सदस्य, समस्त प्रमुखगण, सदस्यगण एवं जनपदस्तरीय अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक के समाप्ति की घोषणा की गयी।

*वैभव एडवरटाइजिंग हब |  पता— कालीकुत्ती रोड (मैहर देवी मार्ग),  ओलंदगंज जौनपुर |  सम्पर्क करें Mo. 9151640745, 9236196989 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ