जौनपुर: अपना पूर्वांचल महासंघ के अपना ग्रन्थालय का उद्घाटन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सुल्तानपुर, जौनपुर। शैक्षणिक गुणवत्ता में उन्नयन ही जीवन में समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है", इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए अपना पूर्वांचल महासंघ (रजिस्टर्ड) ने एक संकल्प लिया है कि अपने पूर्वांचल में "जन जन तक शिक्षा घर-घर तक समृद्धि"। इसी संकल्प को फलीभूत करने के लिए, अटल विश्वास के साथ मिशन "लाइब्रेरी अभियान" के अंतर्गत  "अपना ग्रन्थालय" की शुरुआत की जा रही है, जो निश्चित ही प्राथमिक शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं तक सहायक सिद्ध होगी और ग्रामीण भाग के छात्रों की सफलता में निश्चित तौर पर अमूल्य सहयोग प्रदान करेगी।

इसी क्रम में अपना पूर्वांचल महासंघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती अंजलि शुक्ला की अगुवाई में सुल्तानपुर जिले में स्थित अखंड नगर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम महमदपुर ग्राम पंचायत भवन में लाइब्रेरी का शुभारंभ  मुंबई के जाने माने उद्योगपति चंद्रशेखर शुक्ला और महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन आनंद सावरण के करकमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट अशोक कुमार दुबे के साथ, राष्ट्रीय संयोजक डॉ॰ अम्बरीश दुबे, उत्तरप्रदेश अध्यक्ष आनंद सावरण दक्षिण मुंबई ज़िला अध्यक्ष शैलेंद्र नाग ने  अपना पूर्वांचल महासंघ के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और मिशन से जुड़ने के लिए सबके सहयोग का आह्वान किया। महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ अम्बरीष दुबे अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता का द्वार है और उपस्थित जनसमुदाय से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थियों को लाइब्रेरी से जोड़ने का कार्य करें। अखंडनगर के बी डी ओ गौतम कृष्ण यादव जी ने इस मिशन की सराहना करते हुए सरकारी योजनाओं से अवगत करवाया।

इस क्षेत्र के मेधावी छात्रों का मेडल देकर  उत्साहवर्धन किया गया, उपस्थित डॉ राम जी शुक्ला ने अपनी अर्धांगिनी श्रीमती अंजली शुक्ला के प्रयास की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि उनके इस मिशन में हमारा एवं परिवार का भरपूर सहयोग अनवरत मिलता रहेगा, ग्राम प्रधान रमेश कन्नौजिया का इस मिशन में अतुलनीय योगदान रहा, राम जन्म शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख देव नारायण तिवारी एवं तमाम प्रबुद्धजनों ने अपने सहयोग का आश्वासन दिया। श्रीमती अंजलि शुक्ला ने सब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह साधारण कार्य असाधारण उपलब्धियों से भरा हो। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक क्रांति में आप सबका सहयोग मिलेगा ऐसा दृढ़ विश्वास है। आइए हम सब मिलकर इस मिशन को आगे बढ़ाएं।

*ADMISSION OPEN 2023-24  Affiliated to I.C.S.E. Board, New Delhi  Affiliation No. UP4562022  HARIHAR SINGH INTERNATIONAL SCHOOL  NURSERY to IXth   Umarpur, Jaunpur  ADMISSION OPEN 2023-24  Our Other Prestigious Branch Affiliated to C.B.S.E. Board, New Delhi  Affiliation No 2131832  HARIHAR PUBLIC SCHOOL  KULHANAMAU, JAUNPUR  Affiliated to U.P.Board   HARIHAR SINGH PUBLIC SCHOOL  |  UMARPUR, JAUNPUR  387 E, Parmanatpur, Umarpur, Near Maihar Devi Mandir, Jaunpur 9198331555, 7311119019, 9415207032 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ