जौनपुर: कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को लेकर अहिप ने की बैठक | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के समस्त प्रमुख आयाम राष्ट्रीय बजरंग दल, राष्ट्रीय छात्र परिषद, राष्ट्रीय ओजस्विनी परिषद, हिन्दू एडवोकेट फोरम, राष्ट्रीय किसान परिषद, राष्ट्रीय महिला परिषद, राष्ट्रीय व्यापार परिषद, पूर्व सैनिक परिषद, हिन्दू हेल्पलाइन, इण्डिया हेल्थ लाइन की बैठक श्रीराम जानकी मठ गूलर घाट परिसर में हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय ने बताया कि दो दिवसीय अहिप प्रांतीय कार्यकर्ता बैठक घोसिया (नटवा) औराई, काशी से प्रयागराज राजमार्ग (आवासीय विद्यालय) भदोही में आगामी 13 व 14 मई को होना निश्चित है। बैठक में जिला व विभाग के सभी पदाधिकारी अपेक्षित हैं। 

श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रांतीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें शारीरिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विकास के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा। विभाग महामंत्री चंद्र प्रकाश तिवारी ने सभी आयाम के जिला प्रमुख पदाधिकारियों से उपरोक्त प्रांतीय बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया। बैठक में मुख्य रूप से जिले व विभाग के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन



*ADMISSION OPEN 2023-24  Affiliated to I.C.S.E. Board, New Delhi  Affiliation No. UP4562022  HARIHAR SINGH INTERNATIONAL SCHOOL  NURSERY to IXth   Umarpur, Jaunpur  ADMISSION OPEN 2023-24  Our Other Prestigious Branch Affiliated to C.B.S.E. Board, New Delhi  Affiliation No 2131832  HARIHAR PUBLIC SCHOOL  KULHANAMAU, JAUNPUR  Affiliated to U.P.Board   HARIHAR SINGH PUBLIC SCHOOL  |  UMARPUR, JAUNPUR  387 E, Parmanatpur, Umarpur, Near Maihar Devi Mandir, Jaunpur 9198331555, 7311119019, 9415207032 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ