जौनपुर: आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू:फैसल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
जौनपुर। शनिवार को शहर कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया उसके उपरांत संगोष्ठी का कार्यक्रम किया गया। जिसमे जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़ ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने नौ बार जेल जाकर 3259 दिन जेल में बिताये, आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू आजाद भारत के शिल्पीकार थे। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने कहा की भारत जब आजाद हुआ था तो एक सुई भी नहीं बनती थी पर उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बना कई कल कारखाने बने आईआईएम और आईआईटी जैसे वि·ास्तरीय शिक्षण संस्थान दिए, आज उनके बताये हुए रास्ते पर चलना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर मुफ़्ती मेहंदी,सत्यवीर सिंह,अमित मिश्रा,रियाज़ प्रधान,श्रदुल सम्राट सिंह,नेसार इलाही, संदीप सोनकर, सप्पू सिंह, अमन सिन्हा,शशांक तिवारी, फरहान जिलानी,विशाल खत्री,आदिल, ताहिर, इक़बाल हुसैन आदि लोग उपस्थित रहे।