जौनपुर: सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहंुची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात सिधाई गांव निवासी राजेन्दर यादव (55)पुत्र इंद्र जीत यादव सिधाई मोड स्थिति पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल डलवाकर घर लौट रहे थे। जैसे ही सिधाई मोड समीप जौनपुर से आ रही तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वही दूसरी घटना मंगलवार की शाम सरपतहां थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित पेट्रोल पंप के समीप गांव गांव में जाकर सामान बेचने वाला व्यवसायी सहारनपुर जनपद के गंगू थाना क्षेत्र के गंगू गांव निवासी माजिद (20) पुत्र साजिद पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर देखकर दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

,%20%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20Mo.%209151640745,%209236196989%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
