लखनऊ: आठ बाइक संग तीन चोर गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। वजीरगंज पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पलक झपकते ही मास्टर की से लॉक खोलकर बाइक लेकर चंपत हो जाते थे। आरोपितों के कब्जे से चोरी की आठ बाइकें, मास्टर की व एक बोरी में बाइक के पार्ट्स बरामद हुए हैं।
इंस्पेक्टर वजीरगंज मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि वजीरगंज के मशकगंज निवासी समीर उर्फ बांसुरी (20), चौक के शेखर कश्यप (24) व बलरामपुर के श्रीदत्तगंज निवासी राजू शाह (21) को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित समीर के खिलाफ पहले से ही तीन व शेखर के खिलाफ दो मुकदमें दर्ज हैं।
बरामद हुई बाइक में वजीरगंज से दो व एक बाइक महानगर से चोरी की गई है। अन्य बाइक मालिकों के बारे में पता किया जा रहा है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि सूनसान स्थान व भीड़भाड़ वाली जगह पर खड़ी बाइक का ताला मास्टर की से खोलकर चोरी कर लेते थे।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |