वाराणसी: छात्राओं ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली | #NayaSaveraNetwork
वाराणसी। आर्यमहिला पीजी कॉलेज के ग्रीन सेल की तरफ से छात्राओं ने शुक्रवार को पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। यह आयोजन विश्व पर्यावरण दिवस पर यूजीसी के मिशन लाइफ के अंतर्गत हुआ।
रैली में शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ सौ से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागी छात्राओं ने जल व ऊर्जा संरक्षण के विषय में ‘जल बचाइए जीवन बचाइए, ‘पानी की रक्षा देश की सुरक्षा, ‘जल ही जीवन है इसके बिना सब निर्जन है जैसे विभिन्नस्लोगन कार्ड और नारों से लोगों को जागरूक किया।
कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रचना दुबे ने कहा कि जनता में पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए रैली एक सार्थक प्रयास है।
इस अवसर पर ग्रीन सेल की सह संयोजिका डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. नमिता सिन्हा, डॉ. अमित शुक्ला, डॉ. नमिता गुप्ता, डॉ. स्वप्ना बंदोपाध्याय, डॉ. मंजू मेहरोत्रा, डॉ. रुचि मिश्रा, अनुराधा श्रीवास्तव, दिव्या वाजपेयी, पं. कामेश्वरनाथ मिश्र आदि उपस्थित रहे।