जौनपुर: 2024 में भाजपा की विदाई तय:स्वामी प्रसाद मौर्य | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: 2024 में भाजपा की विदाई तय:स्वामी प्रसाद मौर्य  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

राष्ट्रीय महासचिव ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

बक्शा जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य का लखनऊ से वाराणसी एक निजी कार्यक्रम में जाते वक्त पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कुल्हनमउ में स्वागत किया गया। इस दौरान स्थानीय पत्रकारों से बात करते हुए 2024 के लोकसभा के चुनाव के बारे में उन्होंने बताया कि 2024 में भाजपा की विदाई तय है और सभी कार्यकर्ता बड़े जोर शोर से अभी से तैयारी में लग गए हैं। नगर पालिका में सत्ताधारी बीजेपी के बड़े नेताओं के लगातार प्रचार और सपा द्वारा शिथिल प्रचार के बाबत पूछे जाने पर कहा कि कहा कि यह स्थानीय चुनाव है और भारतीय जनता पार्टी जो डबल इंजन की सरकार है यह पूरी तरह से फेल हो चुकी है अपनी छवि बचाने के लिए सरकार छटपटा रही है नौजवान बेरोजगार हो रहे हैं प्रदेश व देश की जनता महंगाई से परेशान है जीएसटी जांच के नाम पर छोटे व मध्यम व्यापारियों को बड़े पैमाने पर सरकार द्वारा लूटा जा रहा है। उत्तर प्रदेश में जाति व धर्म को देखकर मुकदमा किया जाता है। बुलडोजर चलाया जाता है गोलियां मारी जाती है सरकार द्वारा लोकतंत्र का कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। विपक्षी नेताओं को सीबीआई के द्वारा फर्जी मुकदमे में फंसाया जा रहा है और उनकी  छवि खराब की जा रही है। डबल इंजन की सरकार सरकारी विभागों को चला नहीं पा रही है और बेच दे रही है। इसी नगर पंचायत के चुनाव से भाजपा हारते हुए 2024 में पूरी तरह से हार जाएगी। इस दौरान स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से पर तेज बहादुर मौर्या पप्पू, वेद प्रकाश, अजय यादव, जितेंद्र मौर्या, शैलेश मौर्या प्रधान योगेश मौर्या प्रधान प्रकाश मौर्या जिला उपाध्यक्ष नीरज  मौर्या (प्रधान) शिव कुमार मौर्य, दिलीप कुमार गौतम, राजन वि·ाकर्मा, योगेश पाल, विजय बहादुर पाल (पूर्व प्रधान) दिग्विजय सोनकर, रामशरण बिंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt





*Admission Open - Session: 2023-24 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761*
विज्ञापन



*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ