जौनपुर: तीन प्राथमिक विद्यालयों में चोरी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक जौनपुर। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामदेवपुर, कोपा व देवलासपुर में ताला तोड़कर चोर इन्वर्टर, प्रोजेक्टर ,पंखे सहित मंहगे समान चुरा ले गए। चोरी गए सामानों की कीमत एक लाख से ऊपर बतायीं जा रही है। शुक्रवार को अवकाश होने के कारण जानकारी नहीं हो पाई। शनिवार को जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। चोरों ने प्राथमिक विद्यालय रामदेवपुर का ताला तोड़कर कर उसमें रखा इन्वर्टर, बैटरी, प्रोजेक्टर, डेटापार्ट,ब्लूटूथ, माइक मशीन,संपर्क साउंड रूमसेट, तीन नया पंखा, दो मंडल वायर,इंटेंशन बोर्ड,तीन स्विच बोर्ड,अभिलेख चुरा ले गए। वहीं कोपा प्राथमिक विद्यालय से ताला तोड़कर नई स्मार्ट टीबी पैक चुरा ले गए। इसके अलावा देवलासपुर विद्यालय में ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किए। सामानों को तितर बितर कर दिया। चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt |
%20%E0%A4%AA.jpg)

