जौनपुर: पिकअप के धक्के से टूटा रेलवे फाटक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मीरगंज जौनपुर। क्षेत्र के रेलवे स्टेशन जंक्शन से जंघई -प्रतापगढ़ रेल मार्ग पर गरियांव स्थित गेट नंबर 54 तेज रफ्तार पिक-अप के धक्के से टूट गया। पिक-अप चालक वाहन को बैक कर फरार हो गया। जबकि फाटक टूटने की जानकारी मिलने पर रेल कर्मियों में हड़कंप मच गया। घटना शनिवार अपरान्ह 2:44 की है। मुंगराबादशाहपुर से जंघई की ओर आ रही पिकअप गाड़ी ने गरियांव स्थित 54 नम्बर गेट पर धक्का देकर तोड़ दिया। वह वाहन को उसी रास्ते वापस कर भाग गया। जबकि वहीं तैनात गेट मैंन वाहन का नम्बर भी नही देख पाया। सूचना पर पहुंचे रेल पथ निरीक्षक व आरपीएफ इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने रेल कर्मियों की मदद से उसे जब तक ठीक करते तब तक दोनों तरफ पुलिस जवानों को खड़ा कर रस्सी सिकड़ा के सहारे मालगाड़ी को पास कराया गया। हालांकि आनन फानन में रेलकर्मियों द्वारा फाटक को ठीक करा लिया गया। इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी जंघई ने बताया कि नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
| Advt |


