जौनपुर: मैजिक व कार की टक्कर में चालक घायल, सैकड़ो चूजों की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक जौनपुर। क्षेत्र के गोमती पुल के समीप तड़के कार की टक्कर से मैजिक पलट गयी जिससे उसमें लदे ढाई सौ मुर्गी के चूजों की मौत हो गई तथा मैजिक चालक घायल हो गया। उसका इलाज सीएचसी में कराया गया। जानकारी के अनुसार रामनगर वाराणसी के पोल्ट्री फार्म से मुर्गी के चूजों को लेकर मैजिक चालक आशीष पुत्र ओमप्रकाश निवासी लहरतारा वाराणसी से बस्ती जा रहा था। गोमती पुल के समीप तड़के कार की टक्कर से मैजिक पलट गया जिसमें उसमें लदे ढाई सौ चीजों की मौत हो गई वहीं ड्राइवर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी भेजा।
![]() |
| विज्ञापन |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent

%20%E0%A4%AA.jpg)
