जौनपुर: जिले में धूम धाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा फहराकर जताई खुशी
प्रधानमंत्री मोदी का सुना गया वर्चुअल संवाद
जौनपुर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा पार्टी का 44वां स्थापना दिवस गुरूवार को कार्यकर्ताओं व नेताओं द्वारा धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने पार्टी का ध्वज फहराने के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल लाइव संबोधन को सुना और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। जलालपुर संवाददाता के अनुसार भारतीय जनता पार्टी स्थानीय मंडल के तत्वावधान मंे सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा धूम धाम से पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर पार्टी का ध्वज फहराया ततपश्चात प्रधानमंत्री का कार्यकर्ताओं के नाम सन्देश को लाइव सुना गया। इसी क्रम में बूथ संख्या 349, बीबनमऊ पर मंडल भाजपा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिला महामंत्री डॉ अजय कुमार सिंह मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह शक्तिकेन्द्र संयोजक सुशील निषाद बूथ अध्यक्ष कृष्ण सिंह एवं बूथ समिति सदस्यों द्वारा महापुरु षों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पार्टी का ध्वज फहराकर मोदी का लाइव सन्देश सुना गया। इस अवसर पर मनोज दुबे, राजेश सोनकर, श्रीप्रकाश सिंह, शिवमूर्ति सिंह, कृष्णचन्द्र चौबे, रमेश मौर्य, विनीत मिश्रा, फतेहबहादुर सिंह,भूपेंद्र सिंह, संजीव सिंह, अखिलेश, सूरज, अभिषेक,सुरेश कुमार,अरु ण निषाद, प्रदीप विभूतिनारायण,अरु ण नारायण वि·ाकर्मा अमरराज, शेखर के आलावा अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। शाहगंज संवाददाता के अनुसार नगर के विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 44वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर पीएम मोदी ने वर्चुअल संवाद के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नगर के पुरानी बाजार स्थित प्राइमरी विद्यालय में पूर्व पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल पति प्रदीप जायसवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनकर कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई। गल्ला मंडी में बीजेपी नेता रु पेश जायसवाल व कुसुम जायसवाल की नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का संवाद को टीवी स्क्रीन पर सुना। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रहरि टप्पू व महामंत्री अमित त्रिपाठी ने गल्ला मंडी में झंडा फहराया। इस मौके पर भाजपा महिला महामंत्री विजय लक्ष्मी, धीरज पाटिल, महावीर अग्रहरि,विजय जायसवाल,महेश लालवानी,गोपाल अग्रहरि, विजय सेठ, उमेश जायसवाल, कालीचरण जायसवाल, अमित शर्मा,अमित जायसवाल, रोशनी,निधि, मेटी, रोहित, सोहन, राज, संतोष, अभिषेक आदि उपस्थित रहे। सुइथाकलां संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्तओं ने पार्टी का 44वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख विद्या तिवारी ने कार्यकर्ताओं संग ऊंचगाव स्थित आवास पर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान पार्टी ध्वज फहराते हुए प्रधान मंत्री के उदबोधन को सुनकर उपस्थित लोगों ने मार्गदशर््ान प्राप्त किया। इस अवसर पर सुइथाकलां मण्डल अध्यक्ष ह्यदय नारायण शुक्ल,संजय सिंह,सुरेश पांडेय, केशरीनंदन मिश्र,खुशीराम मिश्रा,दीपक तिवारी,श्री गंगा यादव, शिवम मिश्रा एवं अन्य बूथ स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सिरकोनी संवाददाता के अनुसार भारतीय जनता पार्टी मंडल सिरकोनी के सभी बूथों पर गुरु वार को कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का ध्वज फहराया गया। ततपश्चात प्रधानमंत्री का कार्यकर्ताओं के नाम सन्देश को लाइव सुना गया। इसी क्रम में विभिन्न बूथों पर बूथ कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष रमेश चन्द्र जायसवाल शक्तिकेन्द्र संयोजक शैलेष सोनी,बूथ अध्यक्ष संजय सिंह,सोनू निषाद,पन्ना सरोज शैलेश कुमार, सन्दीप पाल आदि बूथ समिति सदस्यों ने महापुरु षों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पार्टी का ध्वज फहराकर,पीएम मोदी का लाइव सन्देश सुना। इस अवसर सत्यप्रकाश सिंह उर्फ करिया सिंह, शशिकांत पाठक, शैलेन्द्र सिंह, विशाल मिश्र आदि लोग कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |