नया सवेरा नेटवर्क
प्रबंधक डॉ.सीडी सिंह ने अच्छे अंक से पास होने वाले बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की
जौनपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद जिले में क हीं खुशी कहीं मायूसी का माहौल रहा। जिनके बच्चे अच्छे नम्बरों से परीक्षा उत्तीर्ण किये हैं उनके घरों में जश्न का माहौल है और जिनके बच्चे अनुत्तीर्ण हो गये हैं उनके घर में मायूसी छायी हुई है। जिले में हाई स्कूल का परीक्षाफल 86.70 प्रतिशत रहा तथा इंटर मीडिएट में 70 फीसदी है।
नेहरू बालोद्यान इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। नेहरूबालोद्यान की छात्रा आयूषी तिवारी व कोमल यादव ने सर्वोच्च 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज एवं परिवार का मान सम्मान बढ़ाया है। 45 छात्र 75 प्रतिशत से अधिक अंक पाकर उत्तीण हुए हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट में प्रिया यादव 91.8, आयुषी मौर्या 91, ज्ञान प्रकाश 89, अमन गुप्ता 87.8, जान्ह्वी शर्मा 87.2, अरविंद यादव 87, आस्था सिन्हा 86.4, देवांश यादव 86 प्रतिशत अंक पाकर उत्तीर्ण हुए हैं।
नेहरू बालोद्यान के हाई स्कूल का भी परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा जिसमें छात्र कृष कुमार यादव 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का मान बढ़ाया है। इसके अलावा 50 छात्र 75 प्रतिशत से अधिक अंक पाकर उत्तीर्ण हुए हैं। इसी प्रकार हाई स्कूल में स्वतंत्र यादव 89.33, स्वप्निल यादव 89, अनुराग गौड़ 87.66, अलका यादव 87.33, कुनाल जायसवाल 87.33, अंशिक शुक्ला 86.66, अंकित पटेल 85.83 तथा प्रिंस यादव 85.16 प्रतिशत अंक पाकर परीक्षा उत्तीण की है। नेहरूबालोद्यान कॉलेज के प्रबंधक डॉ.सीडी सिंह ने अच्छे अंक से पास होने वाले बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही अन्य बच्चों को भी इन बच्चों से प्रेरणा लेकर अच्छे अंक लाने की सलाह दी है।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ