जौनपुर: कमला नेहरू इंटर कालेज के टॉपर विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। कमला नेहरू इंटर कालेज अकबरपुर आदम जौनपुर द्वारा शुक्रवार को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 के टॉपर छात्रों को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। टॉपर सूची हाईस्कूल में आयुष कुमार गुप्ता 94.16%, छवि चौरसिया 93.83%, मुस्कान यादव 92.33% रहा।
इन्टरमीडिएट टॉपर सूची में अश्वनी मौर्य 93.4%, मो. सैफ 90.2%, रश्मि यादव 87.2% रहे। सभी को माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया।
सभी टॉपर ने कहा कि कड़ी मेहनत करके अपने लक्ष्य को पाया जा सकता है। सम्मान समारोह में विद्यालय के सभी अध्यापक, एक अध्यापिका उपस्थित रहे। इण्टरमीडिएट टॉपर छात्र अश्वनी मौर्य ने जिले में दसवां स्थान प्राप्त किया है।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent