प्रयागराज: जिले में फिर मिले छह कोरोना संक्रमित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। जिले में मंगलवार को छह कोरोना पॉजिटिव मिले। 397 लोगों की जांच की गई। तीन लोगों को डिस्चार्ज किया गया। सक्रिय केस 24 हैं। तीन लोगों को होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। तीन अप्रैल को चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
डॉक्टरों के अनुसार कोरोना के केस निरंतर बढ़ रहे हैं इसलिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी बनाकर रखें। सेनेटाइजर का उपयोग करें। संभावित मरीजों के संपर्क से दूर रहें।
![]() |
Advt |