जौनपुर: बैडमिंटन खिलाड़ी रिचा का यूपी पुलिस में हुआ चयन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
स्नातक उत्तीर्ण के बाद उप निरीक्षक पद पर होगी पदोन्नति
जौनपुर। पीयू से सम्बध्द गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्धिकपुर में पढ़ने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी रिचा यादव का उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन कर लिया गया है। और सशर्त लिखित अ·ास्त किया गया है कि जैसे ही स्नातक फाइनल वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण करेगी, उसी के आधार पर रिचा का उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत हो जाएगी। रिचा यादव बैडमिंटन की खिलाड़ी है और यह कई मेडल अर्जित कर चुकी हैं। खेलकूद कोटे से इनका चयन यूपी पुलिस विभाग में हुआ है। रिचा यादव गुलाबी देवी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रामाशंकर यादव की भतीजी हैं और इस सफलता के लिए वह खेल विभाग के कोच व सीनियर खिलाडि़यों के साथ-साथ परिजनों को श्रेय देती हैं। रिचा की इस सफलता पर क्लास की छात्र-छात्राएं सगे संबंधियों ने उन्हें बधाई दी और कहा कि निश्चित ही और छात्राओं के लिए यह प्रेरणा रुाोत बनेंगी।
![]() |
| विज्ञापन |


