वाराणसी: जोनल कार्यालयों में होगा नामांकन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। डीएम/ जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम ने शनिवार को नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। विकास भवन सभागार में उन्होंने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया सम्बंधित जोनल कार्यालयों में होगी। उन्होंने अन्य निर्वाचन सामग्री, स्टेशनरी की तैयारियों के प्रगति एवं टेंडर आदि की प्रक्रिया पूर्ण होने की जानकारी ली।
उन्होंने प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारियों को दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ समयबद्ध ढंग से करने का निर्देश दिया। कहा कि एडीएम सिटी पुलिस अधिकारी के साथ नामांकन स्थलों का निरीक्षण कर लें। मौके पर कोई भी कमी मिले तो उसे तत्काल ठीक करा लिया जाए। यह सुनिश्चित कराएं कि नामांकन के दौरान 200 मीटर परिधि में बैरिकेडिंग हो जानी चाहिए।
चुनाव के लिए बनाए गए 28 प्रभारी अधिकारियों से कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन निर्धारित समय अवधि में प्राथमिकता पर सुनिश्चित करें। शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सीडीओ हिमांशु नागपाल, नगर आयुक्त शिपू गिरी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह, एडीएम सिटी गुलाबचंद सहित सभी एडीएम, एसडीएम व प्रभारी अधिकारी रहे।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |


