वाराणसी: बरेकाकर्मी राष्ट्रीय खिलाड़ी को दी श्रद्धांजलि | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना में शुक्रवार को बरेका कर्मी व बास्केटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी अजय कुमार सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। बास्केटबॉल क्रीड़ा मैदान पर बरेका खेलकूद संघ के पदाधिकारियों समेत खिलाड़ियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर बरेका के अफसरों में सुनील कुमार, जितेंद्र अग्रवाल, बहादुर प्रसाद, राजेश कुमार, राजू यादव, संदीप यादव आदि मौजूद थे।


