लखनऊ: सेवानिवृत्त बेसिक शिक्षकों का हुआ सम्मान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। शिक्षक मोमबत्ती की तरह होते हैं, वे स्वयं जलकर समाज को प्रकाशित करते हैं। सेवानिवृत्त शिक्षकों के पास अनुभव का भंडार है, यह अनुभव देश व समाज के उत्थान के लिए बहुमूल्य है। हिंद नगर स्थित एपी पैलेस में शुक्रवार को आयोजित ‘शिक्षक सम्मान व विदाई समारोह में दौरान यह बात सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने कहीं।
इस मौके पर उन्होंने लखनऊ के सेवानिवृत्त बेसिक शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सरोजनीनगर क्षेत्र के बेटियों को डिजिटल साक्षर बनाने के लिए सभी गर्ल्स कॉलेज में डिजिटल लैब स्थापित कराई जा रही है। इसके अलावा बेटियों की शिक्षा के लिए डिग्री कॉलेजों की स्थापना का प्रयास जारी है।


,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)