लखनऊ: प्रदेश में मिले कोरोना के 232 नये केस | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- प्रदेश में सक्रिय कोविड केसों की संख्या बढ़कर 991 हुई
लखनऊ। प्रदेश में कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 232 नये केस मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा 62 केस गौतमबुद्ध नगर और 52 कोविड केस राजधानी लखनऊ में मिले हैं। गाजियाबाद में 24, वाराणसी में 7, मुरादाबाद व अमरोहा में 6-6 नये मामले मिले हैं। जबकि इस दौरान 82 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए। इसी के साथ प्रदेश में सक्रिय कोरोना केसों की संख्या बढ़कर 991 हो गई है।


