लखनऊ: युवा मोर्चा ने प्रदेशभर में लगाए चिकित्सा शिविर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदेश में मंडल स्तर पर चिकित्सा शिविर लगाकर लगाए। कई स्थानों पर नेत्र परीक्षण कैम्प भी लगाये गए। भाजपा द्वारा अपने स्थापना दिवस 6 अप्रैल से शुरू किये गए सामाजिक न्याय सप्ताह के दूसरे दिन युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के सभी 98 संगठनात्मक जिलों में मंडल स्तर तक पार्टी संगठन की योजनानुसार चिकित्सा शिविर लगाये। इन शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की।
युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं चिकित्सा शिविर के प्रभारी देवेन्द्र सिंह पटेल व प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ला ने बताया कि मंडल स्तर पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा लगाये गए चिकित्सा शिविरों में आमजन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर चिकित्सीय सुविधाओं का लाभ उठाया। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी फतेहपुर में आयोजित चिकित्सा शिविर में सम्मिलित हुए। साथ ही पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित चिकित्सा शिविर में सहभागिता की।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |