वाराणसी: गंगा स्नान करते डूबने से युवक की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- शिवाला घाट पर रविवार सुबह हुआ हादसा
- बिहार के मोतिहारी जिले से आया था युवक
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के शिवाला घाट के सामने गंगा स्नान करते समय रविवार सुबह प्रकाश कुमार (23 वर्ष) युवक गहरे पानी में डूब गया। युवक के साथ स्नान करने गए साथियों ने शोर मचाया। गोताखोरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।
काफी प्रयास के बाद शव पानी से निकला गया। प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि मोतिहारी (बिहार) के बंजरिया साहू टोला का रहने वाला प्रकाश कुमार दोस्त करण राज, अमन तिवारी के साथ शहर में पहुंचा था। काशी भ्रमण करते हुए सभी सुबह शिवाला घाट पर पहुंचे। तीनों स्नान करने लगे। स्नान करने के दौरान प्रकाश कुमार डूब गया। उसके पिता राजकिशोर प्रसाद का पहले ही निधन हो चुका है। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित कर दिया।
![]() |
Advt |